फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in kedarnath dham on today

केदारनाथ में दोपहर बाद हुई बर्फबारी, 11 फीट से अधिक बर्फ से लकदक हुआ धाम 

Wed, 20 Mar 2019 03:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath dham on today
अमर उजाला फाइल फोटो

केदारनाथ में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई, जिससे वहां फिर से ठंड बढ़ गई है। धाम में 11 फीट बर्फ मौजूद है। बीते 21 जनवरी से यहां पुनर्निर्माण के कार्य ठप पड़े हैं। साथ ही बिजली, पानी और संचार सेवा भी बाधित है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह से धाम में बादल छाए हुए थे। दोपहर 12 बजे कुछ देर बारिश हुई। जिसके बाद यहां हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। इस दौरान करीब 5 इंच नई बर्फ जम गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

बिजली, पानी और संचार सेवा ठप

मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित केदारपुरी बर्फ से लकदक है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी आवाजाही ठप है। यहां रामबाड़ से धाम तक 4 से 7 फीट तक बर्फ मौजूद है। धाम में मौजूद कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जनवरी से बिजली, पानी और फरवरी माह से संचार सेवा ठप पड़ी है।

हर दूसरे दिन खराब हो रहे मौसम के कारण स्टोर के मरम्मत कार्य प्रभावित हुए हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से सूरज और बादलों की आंखमिचौली के बीच दोपहर बाद बाद करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed