{"_id":"5d96e6488ebc3e93d1009ce6","slug":"snowfall-in-badrinath-and-hemkund-sahib-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, पहाड़ों में ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, पहाड़ों में ठंड बढ़ी
Fri, 04 Oct 2019 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को रुक-रुककर हुई बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में करीब चार इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। वहीं, बदरीनाथ धाम में जमकर बारिश हुई, जबकि चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि चोटियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
साथ ही नीलकंठ, सतोपंथ, नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जो देर शाम तक भी जारी रही। जिससे जिले के मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत पर भी अच्छी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में ठंड को देखते हुए तीर्थयात्री दोपहर बाद अपने कमरों पर ही दुबके रहे। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में लगभग चार इंच ताजी बर्फ जम गई है। जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं आज सुबह उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को वह औली पहुंचे थे।
बैंगलुरु के तीर्थयात्री की तबीयत हुई खराब
आज सुबह केदारनाथ यात्रा पर आए बैंगलुरु के तीर्थयात्री की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें एयर लिफ्ट कर देहरादून पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक हेमंत मदेगौड़ा उम्र 36 वर्ष निवासी बैंगलुरु कर्नाटक का ह्रदय संबंधी रोग से स्वास्थ्य खराब होने पर एसडीआरएफ की टीम ने एयर लिफ्ट कर देहरादून पहुंचाया। उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा रुद्रप्रयाग से सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून भिजवाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Trending Videos
29 सितंबर को हुआ था सीजन का पहला हिमपात
सोमवार को केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर भी जमकर हिमपात हुआ था। बरसात के चलते केदारनाथ के ऊपर चोराबाड़ी व बासुकीताल समेत दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर काफी हिमपात हुआ था।
समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ और बदरीनाथ के ऊपरी इलाकों में 29 सितंबर को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में भी हल्की ठंड शुरू हो गई।
29 सितंबर को दिनभर रुक-रुककर होती बारिश के बीच केदारनाथ धाम के ऊपर की तरफ हिमालय की मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं समेत चोराबाड़ी और वासुकीताल में हिमपात हुआ था।
समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ और बदरीनाथ के ऊपरी इलाकों में 29 सितंबर को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में भी हल्की ठंड शुरू हो गई।
29 सितंबर को दिनभर रुक-रुककर होती बारिश के बीच केदारनाथ धाम के ऊपर की तरफ हिमालय की मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं समेत चोराबाड़ी और वासुकीताल में हिमपात हुआ था।