{"_id":"5895d9cf4f1c1bda22e80c16","slug":"snowfall-in-badrinath-and-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बदरीनाथ में हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, जमी 3 इंच बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बदरीनाथ में हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, जमी 3 इंच बर्फ
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 04 Feb 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
बद्रीनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत तुंगनाथ की वादियों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
चमोली जिले में शनिवार को दिन भर मौसम खराब रहा। बाद दोपहर करीब 2 बजे से छह बजे तक बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, रामणी टॉप के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में करीब तीन इंच ताजी बर्फ जम गई है।
दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, मोहनखाल में शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से कोरी ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे बर्फ जमने के कारण हनुमान चट्टी से आगे ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि बर्फबारी के बाद ही धूप खिलने के कारण बर्फ अधिक देर तक नहीं टिक पा रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। 2015 की बात करें तो लगातार हुई बर्फबारी के कारण जनवरी के पहले सप्ताह हेमकुंड साहिब में 24 फीट तक बर्फ जम गई थी।
विज्ञापन
तुंगनाथ में हल्का हिमपात, केदारनाथ में छाए रहे बादल
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित निकटवर्ती ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ है। इधर, केदारनाथ धाम में दिनभर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्यियश दर्ज किया गया।
जिले के अन्य स्थानों पर भी दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान सूरज और बादलों की आंचमिखैली के बीच शीत लहर का प्रकोप बना रहा, जिससे ठंड बढ़ गई है।