फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and rain in chardham uttarakhand

चारधामों में बारिश-बर्फबारी के चलते पड़ी कड़ाके की ठंड, फिर भी भारी संख्या में पहुंच रहे यात्री

Mon, 07 May 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 May 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rain in chardham uttarakhand
snowfall

चारधामों में बारिश और बर्फबारी के चलते काड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन मौसम यह बेरूखी श्रद्धालुओं की भक्ति को डिगा नहीं पा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को बदरीनाथ धाम में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक लगातार बारिश होती रही। यहां ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। वहीं, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी मौसम खराब बना रहा। भारी बर्फबारी के कारण यहां आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन


यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में भी बारिश तथा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम की बेरुखी के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री तीर्थधामों तक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण अटलाकुड़ी से लौटी गुरुद्वारे की टीम  

snowfall and rain in chardham uttarakhand
hemkund sahib - फोटो : amar ujala bureau
जोशीमठ में हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में मौसम रोड़ा अटका रहा है। रविवार को यात्रा तैयारियों के लिए हेमकुंड साहिब जा रही गुरुद्वारा प्रबंधन की टीम को अटलाकुड़ी ग्लेशियर से लौटना पड़ा। हेमकुंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से पैदल ट्रैक से बर्फ हटाने का कार्य भी प्रभावित हो गया है।

गत तीन मई को सेना की इंजीनियरिंग कोर के जवान अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब (तीन किलोमीटर) तक फैली बर्फ को हटाने के लिए यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया पहुंच चुके हैं, लेकिन मौसम खराब होने से सेना के जवान बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं कर पाए हें। बर्फबारी से हेमकुंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई को खुल जाएंगे। इससे पूर्व हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां की जानी हैं, लेकिन हेमकुंड साहिब अभी भी करीब चार फीट बर्फ से ढका हुआ है। 416 इंजीनियरिंग कोर के 25 जवान यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुद्वारा समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह की अगुवाई में हेमकुंड जा रही टीम भारी बर्फबारी के कारण अटलाकुड़ी से गोविंदघाट लौट आई है। सरदार सेवा सिंह का कहना है कि लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा तैयारियां भी शुरू नहीं हो पा रही है। अब मौसम सामान्य होने के बाद ही गुरुद्वारे की टीम हेमकुंड साहिब पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed