फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow-clad peaks after rain

बारिश के बाद बर्फ से ढकी चोटियां

Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Snow-clad peaks after rain
लोखंडी में बर्फबारी के बाद बर्फ से आच्छादित ऊंची चोटियां। - फोटो : VIKAS NAGAR
बारिश और बर्फबारी ने शुक्रवार को एक बार फिर पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र को कड़ाके की ठंड की चपेट में ले लिया है। बर्फबारी से ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में भी बर्फबारी ने लोगों को मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अलाव और हीटर में हाथ सेेंकतेे नजर आए। उधर, विकासनगर क्षेत्र में हुई बारिश से भी ठंड बढ़ गई है। बता दें कि यह सीजन की 10वीं बर्फबारी है। वहीं, चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में सीजन की सातवीं बर्फबारी हुई। चकराता का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम -04 डिग्री रहा। विकासनगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह आसमान में बादल छाए थे। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने लगा और धूप निकलने लगी। दोपहर 1 बजे बाद मौसम फिर से करवट लेने लगा। आसमान में बादल छा गए। दोपहर दो बजे बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के बाद ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में भी बर्फबारी होने लगी। वहीं, देववन, खडंबा, व्यास शिखर, मुंडली, मोयला टॉप इलाके में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed