फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sneha Saini stood first in the debate competition.

Dehradun News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नेहा सैनी रहीं प्रथम

Fri, 28 Nov 2025 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Sneha Saini stood first in the debate competition.
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में अंतर सेमेस्टर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की स्नेहा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्या एआई नौकरियों के लिए खतरा है या नए उद्योगों के लिए अवसर-विषय पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में बी. कॉम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के कुल 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने तर्कों से श्रोताओं को प्रभावित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि आज के युवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दोधारी पक्ष को समझते हुए भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। यह मंच छात्रों के विचारों को राष्ट्रीय स्तर की बहस का स्वरूप देता है और उन्हें समकालीन मुद्दों पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करता है। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर, डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नेहा कुकरेती, प्रो. आरएस गंगवार ने प्रेरक विचारों से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की स्नेहा सैनी ने प्रथम, पंचम सेमेस्टर की रिया को द्वितीय व प्रथम सेमेस्टर की प्रियांशी भारद्वाज व प्रशांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed