फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snake enters Community Health Center Thatyud panic among patients Tehri Garhwal

Tehri: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में घुसा सांप, मरीजों में मचा हड़कंप, टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Wed, 25 Sep 2024 07:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी (गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी (गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Sep 2024 07:17 AM IST
सार

अस्पताल में मरीजों की उस वक्त सांसें अटक गई, जब अस्पताल में सांप होने की सूचना तेजी से फैली। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वन विभाग ने सांप को पकड़ लिया  है।

विज्ञापन
Snake enters Community Health Center Thatyud panic among patients Tehri Garhwal
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ के स्टोर रूम में सांप दिखाई देने से मरीजों में हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट सुमन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को एक्सरे टेक्निशियन मुकेश गुसाईं जब अचानक स्टोर रूम में गए तो उन्हें वहां पर सांप दिखाई दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूरे स्टाफ को इसकी सूचना दी। पूरे स्टाफ द्वारा सांप को निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद सीएचसी प्रभारी मनीषा भारती द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee Crime:  खेत के मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को पकड़ा और दूर जंगल ले जाकर छोड़ दिया। इस संबंध में जौनपुर रेंज के वन रेंज अधिकारी लाखीराम आर्य का कहना है कि यह कैरेट प्रजाति का सांप था जिसको कुशलतापूर्वक वन कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू करके दूर जंगल छोड़ दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed