फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur News Three wildlife smugglers arrested with two tiger skins and bones

Rudrapur: बाघ की दो खालों और हड्डियों के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ महीने में दूसरी कार्रवाई

Thu, 07 Sep 2023 05:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Thu, 07 Sep 2023 05:17 PM IST
सार

एसटीएफ को सूचना मिली कि बाजपुर क्षेत्र में कुछ लोग बाघ की खाल लेकर बेचने जा रहे है। जिसके बाद एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने एक ट्रक और बाइक पर सवार तीन तस्करों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Rudrapur News Three wildlife smugglers arrested with two tiger skins and bones
वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुद्रपुर एसटीएफ और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बाघ की दो खाल और हड्डियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी काशीपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और गिरफ्तारी बाजपुर क्षेत्र से की गई है। एसटीएफ और वन कर्मी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। डेढ़ महीने पूर्व भी खटीमा क्षेत्र से बाघ की खाल और हड्डियों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एसटीएफ और वन विभाग की टीम मामले का खुलासा करेगी

विज्ञापन


बुधवार की शाम एसटीएफ को सूचना मिली कि बाजपुर क्षेत्र में कुछ लोग बाघ की खाल लेकर बेचने जा रहे है। जिसके बाद एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने एक ट्रक और बाइक पर सवार तीन तस्करों को पकड़ लिया। तीनों लोग काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से बाघ की दो खाल और हड्डियां बरामद हुई। इसके बाद टीम तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए टांडा रेंज स्थित संजय वन ले आई। इस दौरान डीएफओ हिमांशु बागरी और सीओ एसटीएफ सुमित पांडे भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर से बछड़े की मौत, एक गाय की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीनों के साथ कुछ और लोगों की लिप्तता सामने आ रही है। बाघों का शिकार कॉर्बेट लैंडस्केप के जंगल में होने की बात सामने आ रही है। बाघ को जहर देकर मारा गया है। हालांकि इस मामले में डीएफओ, एसएसपी एसटीएफ ने फोन रिसीव नहीं किया। एसटीएफ की ओर से तस्करों के पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीप चंद्र आर्य ने बताया कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तस्करों को बाघ की खालों के साथ पकड़ा गया है। डिविजन स्तर से ही इस पर ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।


केवल बेचने वाले दबोचे, शिकारियों की तलाश
संयुक्त कार्यवाही में टीम ने तीन तस्करों को पकड़ा है वे खालों और हड्डियों का सौदा करने वाले हैं। बाघों का शिकार करने वाले शिकारी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। संयुक्त टीम बाजपुर क्षेत्र में दबिशें दे रही है। माना जा रहा है कि सुबह तक कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। संवाद

डेढ़ महीने में दूसरी कार्रवाई
एसटीएफ और वन विभाग की ओर से डेढ़ महीने में वन्य जीव तस्करों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। 22 जुलाई की रात एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने खटीमा के पहेनिया टोल प्लाजा के पास से बोलरो में सवार चार तस्करों को पकड़ा था। उनके कब्जे से बाघ की 11 फुट लंबी खाल और 10 किलो हड्डियां बरामद हुई थी। इस मामले में टीम ने काशीपुर से कुख्यात शिकारी अर्जुन उर्फ कौव्बा और हरिद्वार से दो अन्य शिकारियों को पकड़कर जेल भेजा था। हालांकि दो तस्करों को जमानत मिल गई थी। अब टीम के हत्थे तीन तस्कर चढ़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed