फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler-caught-ganja-imprisoned-14 years

Dehradun News: 29 किलो गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर को 14 साल कैद

Tue, 04 Apr 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Smuggler-caught-ganja-imprisoned-14 years
गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर को विशेष जज एनडीपीएस मनोज गर्ब्याल की कोर्ट ने 14 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। तस्कर के पास से 29 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोषी तस्कर पर कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तस्कर गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद है। सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 को एसटीएफ के एसआई विकास रावत मुखबिर की सूचना के बाद क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली थी कि बिहार से दो तस्कर यहां गांजा सप्लाई करने आ रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास तीन पैकेट थे, जिनमें गांजा रखा हुआ था। इसकी कुल मात्रा 29 किलोग्राम पाई गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवचंद्र सैनी निवासी दरभंगा बिहार बताया। उसने बताया था कि यह गांजा वह बिहार से ही लेकर आया है। इसे वह देहरादून में बेचने वाला था। इस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में सितंबर 2021 को चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे में अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए। इनकी गवाही और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सोमवार को शिवचंद्र सैनी को सजा सुनाई। एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में उसे 14 साल कैद और डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed