फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with smack

Dehradun News: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with smack
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने एक तस्कर को 12.29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को डिक्सन कंपनी ग्राउंड के पास एक युवक नजर आया। युवक पुलिसकर्मियों को देख इंटास कंपनी की ओर जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवक को मिलिट्री ग्राउंड के पास से पकड़ लिया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया तलाशी लेने पर युवक के पास से 12.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक ने अपना नाम सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बड़ा निवासी साहिल बताया। उसने बताया कि वह कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों, स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को स्मैक बेचता है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed