फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smoke rose from inside the loader, then fire broke out.

Dehradun News: लोडर से पहले भीतर से उठा धुआं, फिर लगी आग

Thu, 18 Apr 2024 05:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Smoke rose from inside the loader, then fire broke out.
अस्पताल रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में लोडर में भीतर से आग लगी थी। पहले लोडर से धीरे-धीरे धुआं उठा और फिर आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान लोडर के आसपास कोई व्यक्ति भी नजर नहीं आया। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस का भी मानना है कि बीड़ी या सिगरेट से लोडर के भीतर आग सुलगी थी, जिसने फिर भयंकर रूप ले लिया।
विज्ञापन




बीती पांच अप्रैल की रात को अस्पताल रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में लावारिस अवस्था में खड़े लोडर में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई थी। इस दौरान लोडर में रह रही पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के सरयू निवासी शबाना उर्फ पिंकी (27) पत्नी शमशाद खालिद जिंदा जल गई थी।
विज्ञापन




छह अप्रैल की सुबह टैक्सी स्टैंड के चालकों ने पुलिस को लोडर में जला हुआ शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के आसपास कैमरा की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में घटना की रात करीब 12.15 बजे लोडर से हल्का धुआं उठता हुआ नजर आया। कुछ देर में धुआं घना हो गया और लोडर में आग लग गई। रात करीब 1.50 बजे लोडर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी है।


बताया कि घटना से पहले कोई भी व्यक्ति लोडर के आसपास नजर नहीं आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला नशा करती थी। बताया कि प्रबल संभावना है कि बीड़ी या सिगरेट से लोडर में रखे महिला के कपड़ों में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed