फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SMOG In north india reason and next three days will remain like this

अरब सागर से उठे चक्रवात से उत्तरी भारत में छाई खतरनाक धुंध, पहाड़ भी आए आगोश में

Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दिनेश अवस्थी , अमर उजाला, पिथौरागढ़
दिनेश अवस्थी , अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
SMOG In north india reason and next three days will remain like this
- फोटो : फाइल फोटो

अरब सागर से उठे चक्रवात में दीपावली के पटाखों का प्रदूषण मिलने से वातावरण में अजीब सी धुंध छा गई है। इन दिनों अमूमन साफ दिखने वाले पहाड़ धुंध से ढके हैं। समूचे उत्तरी भारत में इस धुंध का असर देखा जा रहा है। अगले तीन दिन तक धुंध के छाए रहने की संभावना है। यह धुंध स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से उठी तेज हवाओं से नमी वातावरण में ऊपरी स्तर पर आ जाती है। उत्तर भारत में इस समय ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं में नमी होने और धूलकण मिलने से धुंध बन रही है। इनसे कई जगहों पर बादल भी बन रहे हैं। यह धुंध मुंबई से 17-18 डिग्री अक्षांश से ऊपर तक फैली है।

विज्ञापन

दीपावली में जमकर हुई आतिशबाजी से वातावरण प्रदूषित हुआ

मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड इस धुंध की चपेट में हैं। दीपावली में जमकर हुई आतिशबाजी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। रविवार को महालक्ष्मी पूजा के अगले दिन से वातावरण में यह खतरनाक धुंध छाई है। सुबह के समय वातावरण में छाई यह धुंध सूरज की किरणों को भी पूरी तरह अपने चपेट में ले रही हैं। इससे सूरज के दर्शन भी काफी देर से हो रहे हैं। इन दिनों हिमालय साफ दिखाई देता है। 

अलबत्ता धुंध छाए रहने से हिमालय की बर्फीली चोटियां तो दूर हरियाली भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। यह धुंध सांस के रोगियों के लिए भी काफी हानिकारक है। मौसम विज्ञानी एमएम सकलानी का कहना है कि अगले दो-तीन दिन और धुंध छाई रह सकती है। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed