फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart-waste-transfer-center

Dehradun News: इंदौर की तर्ज पर दून में बनेंगे स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर केंद्र

Sun, 05 Mar 2023 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Smart-waste-transfer-center
कारगी और आसपास के क्षेत्रों में खुले में पड़ने वाले कूड़े से गंदगी और बदबू झेल रहे हजारों लोगों बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम इंदौर की तर्ज पर स्मार्ट माइक्रो कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने की तैयारी में है। इसके तहत नगर निगम के वाहन घरों का कूड़ा ट्रांसफर सेंटर ले जाएंगे। यहां कूड़े को कंटेनर में डालकर शीशमबाड़ा प्लांट भेजा जाएगा।
विज्ञापन


देहरादून नगर निगम क्षेत्र से रोजाना साढ़े चार से पांच सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसे पहले सड़क किनारे बड़े कूड़ेदान में डाला जाता है। इसके बाद निगम के वाहन कूड़ा एकत्रित कर कारगी स्थित ट्रांसफर सेंटर पहुंचाते हैं। यहां से कूड़ा शीशमबाड़ा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाता है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण फैलता है। कारगी में गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानियां होती हैं। अब इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम इंदौर की तर्ज पर स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद घरों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। वाहनों से कूड़ा स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन पहुंचेगा। स्टेशन पर मशीनों के जरिये कूड़े को दबाकर कॉम्पैक्ट किया जाएगा। इसके बाद बंद कंटेनरों में भरकर प्रोसेसिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। ट्रांसफर स्टेशन ऐसा होगा कि सामने खड़े होने पर भी आपको कूड़ा दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कूड़ा सड़क पर न दिखे, इसके लिए स्मार्ट माइक्रो कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे। कूड़े को ट्रांसफर सेंटर से बंद कंटेनरों में शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को बदबू से निजात मिलेगी और सड़कों पर कूड़ा नहीं दिखेगा।
-मनुज गोयल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed