फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart phones will be given to meritorious girl students on Girls Day Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं का होगा सम्मान, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

Mon, 08 Jan 2024 12:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:28 PM IST
सार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन
Smart phones will be given to meritorious girl students on Girls Day Uttarakhand news in hindi
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, जो सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए। कहा, इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। मंत्री ने कहा, भारतीय समाज में काफी पहले से लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन, श्रीनगर में पैतृक घाट पर होगी अंत्येष्टि

कहा, सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में सीटों का आरक्षण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed