{"_id":"659b838cd6bac2dd4b0f36c5","slug":"ankita-bhandari-grandmother-passed-away-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन, श्रीनगर में पैतृक घाट की गई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन, श्रीनगर में पैतृक घाट की गई अंत्येष्टि
Mon, 08 Jan 2024 08:38 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:38 PM IST
सार
अंकिता भंडारी की दादी ने आज सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। 84 साल की शक्ति देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी की दादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन हो गया। लंबे समय से वह बीमार चल रही थी। श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह अंकिता की दादी ने घर पर ली अंतिम सांस। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकारी दी। वह 84 साल की थी। कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर आईटीआई पैतृक घाट पर दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: आज ज्योतिषीय विधाओं पर होगा संवाद, सीएम धामी करेंगे ज्योतिषियों को सम्मानित
विज्ञापन
यमकेश्वर के गंगा भोगपुर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी।
अंकिता के इस तरह से दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से दादी शक्ति देवी भी बुरी तरह टूट गई थी। वह अंकिता को न्याय मिलने के आस लगाए बैठी थी। घर परिवार की जिम्मेदारी के चलते अंकिता बाहर नौकरी की तलाश में आई थी। कमाई से वह परिवार को घर खर्च भेजती थी।