फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart city works should be completed without disturbing the people

बिना आमजन को परेशान किए जल्द किए जाए स्मार्ट सिटी के कार्य पूरे- जिलाधिकारी

Sun, 04 Sep 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Smart city works should be completed without disturbing the people
डीएम और स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने शनिवार को गांधी पार्क, गांधी रोड़, प्रिंस चैक, दर्शनी गेट, हरिद्वार रोड़, बलवीर रोड़ में स्मार्ट सिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों को निरीक्षण कर बिना आमजन को परेशान किए कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रतिदिन कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों पर निर्माण सामग्री कतई बिखरी न रहे। उन्होंने गांधी पार्क के समीप बीएनआर कंपनी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्यों को पूर्ण करने तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां पर नालियां ढकने के निर्देश दिए। लोनिवि अफसरों को उन्होंने सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरते हुए पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां पर सीवर के चेंबर सड़क से ऊपर हैं या नीचे है ऐसे स्थानों पर सड़क एवं चेंबर को एक लेबल पर करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

बलवीर रोड़ पर आरजी गुरुनाम ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे पेयजल कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। गांधी रोड़ के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि जहां पर बरसात में पानी जमा होने से सड़कों पर गड्ढे बने हैं, वहां पर टाइल्स लगाई जाए। उन्होंने कार्यों में ढिलाई बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल गौरव सकलानी, ईई जल संस्थान आशीष भट्ट, सहायक महाप्रबंधक वाटर वर्क्स कृष्ण पल्लव चमोला, ईई सिविल तनुज कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed