फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   small city of uttarakhand will be smart.

उत्तराखंड के छोटे शहर भी होंगे स्मार्ट, ये है प्लान

Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
अनिल चंदोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चंदोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
small city of uttarakhand will be smart.

प्रदेश में छोटे शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए करीब एक दर्जन नए प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्र बनाए जाने की योजना है। इसके तहत क्षेत्रों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की टीम इन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। शुक्रवार को हुई उडा की चौथी बोर्ड बैठक में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया। टीम में उडा के नगर नियोजक आरजी सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के नगर नियोजक एसएम श्रीवास्तव और उडा के एई बीएस नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून को विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से रुद्रपुर में दो जगहों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगी। राज्य के एक दर्जन से अधिक छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। इनके लिए प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों को स्मार्ट बनाने की योजना

small city of uttarakhand will be smart.

पहले छोटे शहरों में इसके लिए संभावनाएं तलाशी जाएगी। इसके लिए करीब एक दर्जन नए क्षेत्रों को प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्र में शामिल करने की योजना है। उडा की टीम इन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा संसाधनों, जमीन और निर्माण के संबंध में जानकारी लेगी।

इसके तहत रामनगर, हल्द्वानी-काठगोदाम, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, टनकपुर-बनबसा, सिमली- कर्णप्रयाग-कालेश्वर को भी नए बनने वाले प्राधिकरणों और विनियमित क्षेत्र में शामिल किया जाना है।

बृहस्पतिवार को हुई उडा की बैठक में इन क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए टीमों का गठन किया गया। इनमें से कुछ क्षेत्रों की कार्ययोजना नगर नियोजन विभाग बना चुका है। ये टीमें उस प्रस्ताव का वेरिफिकेशन कर छूटे क्षेत्रों या अन्य त्रुटियों में सुधार करेगी।

अनियोजित निर्माण पर लगेगी रोक

small city of uttarakhand will be smart.

नए प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्र चिह्नित होने के बाद वहां अनियोजित और अनियंत्रित विकास पर रोक लगेगी। निर्माण से पूर्व प्राधिकरण या नियत प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी। आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र अलग-अलग निर्धारित होने के बाद नियोजित विकास हो सकेगा। इसके लिए लोगों को प्राधिकरण को शुल्क भी देना होगा।

इनका है कहना
नए प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन प्राधिकरणों का शहरी नियोजन विभाग पहले प्रस्ताव तैयार कर चुका है, उडा की टीम मौके पर जाकर वहां का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, मुख्य प्रशासक, उडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed