फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Police Ki Pathshala 2024 in dehradun Doon International School

पुलिस की पाठशाला: डीएसपी ने बच्चों को सिखाया कानून का पाठ, कहा- वर्दी की नौकरी के लिए अभी से करनी होगी तैयारी

Tue, 23 Jan 2024 12:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

Amar Ujala Police Ki Pathshala: डीएसपी अनिल कुमार जोशी ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के प्रति जागरूक होना होगा। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय यातायात के नियमों का पालन करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Amar Ujala Police Ki Pathshala 2024 in dehradun Doon International School
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसपी अनिल कुमार जोशी ने बच्चों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अगर वर्दी की नौकरी करनी है तो उसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश की बाहरी सुरक्षा सेंट्रल फोर्स के पास है। ताकि हम सुरक्षित रहें और देश का विकास हो, जबकि देश के अंदर की सुरक्षा पुलिस के पास होती है। वर्तमान में सबसे जरूरी है साइबर क्राइम से बचना।
विज्ञापन


Uttarakhand Police: पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी ने बनाई चार सदस्यीय समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें सोशल मीडिया के प्रति जागरूक होना होगा। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय यातायात के नियमों का पालन करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सीट बेल्ट लगाएं, अच्छा हेलमेट पहनने के साथ ही तेजी से वाहन ना चलाएं। 

Amar Ujala Police Ki Pathshala 2024 in dehradun Doon International School

नशे से रहें दूर

उन्होंने कहा कि हमें हर प्रकार के नशे से बचना चाहिए। देश की जवानी को नशे से खराब करना और नकली नोट से अर्थवावस्था को खराब करने वाला आतंवादी है। देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है, लेकिन हमें इससे पहले सोचने समझने की शक्ति बढ़ानी होगी। बच्चों को अपनी योग्यता पहचान कर आगे बढ़ना होगा। 

पुलिस आपकी मित्र है डरें नहीं

प्रतियोगिताओं के लिए हमें तैयार होना होगा। सफलता के लिए अपने आधार को मजबूर करना होगा। इसके अलावा बच्चों को मल्टी टास्किंग होने की भी जरूरत है। कहा कि पुलिस से कभी डरो मत। पुलिस आपकी मित्र है। समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करो। साथ ही अपने आसपास अगर आप कुछ भी गलत देख रहे हैं तो वो अपने अभिभावक और शिक्षक को जरूर बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed