{"_id":"5c343c8cbdec2278e121014e","slug":"smack-smuggler-arrested-in-rudrapur-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: 40 लाख की स्मैक के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर: 40 लाख की स्मैक के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार
Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
smack drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलभट्टा थाना पुलिस ने एओजी की मदद से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर यूपी से स्मैक की खेफ लेकर किच्छा में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
सोमवार देर रात रुद्रपुर एसओजी को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर एसओजी ने पुलभट्टा थाना पुलिस की मदद से क्षेत्र में दबिश देकर 360 ग्राम चरस के साथ यूपी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक बरेली से स्मैक की खेप लाकर किच्छा में सप्लाई करते थे। इस बार भी युवकों को किच्छा बॉर्डर पर किसी वाहन चालक को सप्लाई देनी थी। बरामद स्मैक की बाजार कीमत 40 लाख रुपए बतायी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं रुद्रपुर में 5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार किया गया है। काशीपुर रोड से पुलिस ने रम्पुरा निवासी युवक को 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच काशीपुर रोड पर पुलिया के नीचे एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश निवासी रम्पुरा बताया। बताया कि वह स्मैक बेचने की फिराक में था। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन