फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Slum dwellers will also give house tax

मलिन बस्तियों को लेकर बड़ा फैसला, करना होगा यह काम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Wed, 17 May 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Slum dwellers will also give house tax

नगर निगम की बोर्ड बैठक में दूसरे दिन सीमा विस्तार और सफाई मुद्दे पर पार्षदों ने जोरदार हंगामा किया। महापौर पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने सदन के बेल में धरना भी दिया। हंगामे के बीच महापौर ने सीमा विस्तार और मलिन बस्तियों के भवन स्वामियों से गृहकर वसूलने संबंधी प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर लिया।

विज्ञापन


शहर की मलिन बस्तियों के बाशिंदों को भी अब गृहकर देना होगा। नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। पार्षदों के भारी हंगामे के बीच इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


अब राजधानी के 128 मलिन बस्तियों के करीब 40,000 भवन स्वामियों को गृहकर अदा करना होगा। हालांकि, इनको गृहकर में रियायत देते हुए 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर विनोद चमोली ने कहा कि प्रस्ताव पारित होने के बाद गृहकर मद में इन भवन स्वामियों से सालाना दो करोड़ राजस्व की वसूली होगी। जो ऐसा नहीं करेगा उसे जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

सख्ती से की जाएगी वसूली

Slum dwellers will also give house tax

निगम ने राजधानी में 128 मलिन बस्तियां चिह्नित की हैं। बस्तियों का विनियमितीकरण करने के साथ ही यहां बिजली, पानी, सड़क और नाली समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं।

​लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने मलिन बस्तियों के बाशिंदों से गृहकर वसूली पर रोक लगा दी थी। अब भाजपा के सत्ता संभालते ही इन बस्तियों को गृहकर वसूली के दायरे में लाया गया है। नगर निगम में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्र्षदों के भारी हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। 

महापौर विनोद चमोली का कहना है कि मलिन बस्तियों के भवन स्वामियों से भी गृहकर लिया जाएगा।  जल्द ही कर विभाग के अफसरों की बैठक बुलाकर वसूली के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि जब मलिन बस्तियों में निगम हर बुनियादी सुविधाएं दे रहा है तो भवन स्वामियों को गृहकर देना ही होगा। इसमें किसी तरह की रियायत का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed