फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six players won gold in the karate competition

Dehradun News: कराटे प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

Tue, 04 Nov 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Six players won gold in the karate competition
कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एसोसिएशन के ​खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
सेलाकुई। शातोकॉन कराटे डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन तेलपुर सेलाकुई के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त कई अन्य खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

देहरादून के आमवाला स्थित बहुउद्देशीय खेलकूद भवन में 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक आयोजित हुई पांचवीं उत्तराखंड कराटे कप प्रतियोगिता में एसोसिएशन के खिलाड़ी वर्षा पंवार, श्रेयांश क्षेत्री, सानवी ठाकुर, आरोही बहुगुणा, अभिनव जोशी, अर्पित थापा, संस्कृति तिवारी व आदित्य थापा ने स्वर्ण पदक जीते। इसी प्रकार से अंकिता क्षेत्री, सिद्धी क्षेत्री, काव्या बहुगुणा, देवांश रावत, दर्श मैठाणी व श्रेयश थापा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। एसोसिएशन के खिलाड़ी संकेत थापा, त्रिशा थापा, अभिनव चंद रमोला, काव्या थापा ने कांस्य पदक हासिल किए। एसोसिएशन के कोच रामू केसरी क्षेत्री ने उनके प्रदर्शन को अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed