फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   six more people gave Threat to suicide after prakash pandey death

भाजपा की बढ़ी मुश्किल, प्रकाश पांडे के बाद छह और लोगों ने दी आत्महत्या की धमकी

Thu, 11 Jan 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
six more people gave Threat to suicide after prakash pandey death

ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत से भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। छह और लोगों ने राज्यभर से तकरीबन छह लोगों ने आत्महत्या की धमकी दी है। शासन के अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री के स्टाफ के पास भी कुछ ऐसे फोन आए हैं, जिनमें कथित पीड़ितों ने समस्या न सुलझने पर आत्महत्या की धमकी दी है।

विज्ञापन


कोई वन भूमि से रास्ता न देने पर तो कोई लोन न देने पर जान देने की बात कर रहा है। एक मामले में तो शिक्षक ने परमानेंट नौकरी न देने पर छत से कूदने तक की बात कह दी है। ऐसे मामलों को पुलिस के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय ने जीएसटी और नोटबंदी से कारोबार चौपट होने की बात कहते हुए जहर खा लिया। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना का शोर प्रदेश ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली तक में सुना गया। विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। इस सबके अलावा ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की आत्महत्या के बाद से राज्य भर के तमाम परेशान लोगों ने आत्महत्या को हथियार बनाना शुरू कर दिया है।

six more people gave Threat to suicide after prakash pandey death

पौड़ी गढ़वाल के जमोड़ गांव के अजय भदूला न अपनी टूरिस्ट हट तक लोगों को पहुंचाने के लिए वन भूमि से रास्ता मांगा है। न दिए जाने पर उन्होंने आत्महत्या की बात कही है। कुछ इसी प्रकार चंपावत के एक ट्रांसपोर्टर केदार ने भी अपनी समस्या के निदान न होने की स्थिति में आत्मदाह करने का एलान किया है।

खटीमा के एक कर्जदार ने तो यहां तक कह दिया कि सरकार लोन दिलवाएं, वरना प्रकाश पांडेय की तरह वह भी जहर खा लेगा और तो और एक गेस्ट टीचर ने तो नौकरी न देने पर छत से छलांग लगाने तक की घुड़की दे डाली। बीते कुछ दिनों में लगभग आधा दर्जन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां समस्या का निस्तारण न होने की दशा में लोगों ने आत्महत्या की घुड़की दी है।

इन सभी मामलों की जांच के लिए संबंधित जिलों की पुलिस को लगाया है। मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अधिकारियों के अलावा शासन के अफसरों को इस तरह के फोन प्रदेश भर से आ रहे हैं।

उन्हें खुद भी एक व्यक्ति ने अपनी समस्या बताई और निराकरण न होने पर जान देने की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की धमकी देना अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए सभी मामलों को संबंधित जिलों की पुलिस को सौंपा गया है। वे अपने स्तर से इन पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed