फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   six injured in pauri by Lightening

उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से 5 महिलाओं समेत छह झुलसे

Thu, 22 Sep 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, यमकेश्वर (पौड़ी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, यमकेश्वर (पौड़ी) Updated Thu, 22 Sep 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
six injured in pauri by Lightening
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्राम उमरोली में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोग झुलस गए। घायलों में पांच महिलाएं हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम उमरोली निवासी बबीता (25) पत्नी विनोद सिंह, पूजा (19) पुत्री हीरालाल, आशा (19) पुत्री उमेश चंद्र, शीतल (18) पुत्री विनोद, प्रीति (25) पत्नी धर्मवीर पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गांव के पास के जंगल गई थी, तभी तेज बरसात के साथ वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से ये पांचों झुलस गईं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, वज्रपात की चपेट में आने से ग्राम उमरोली डाडा के सतपाल सिंह (48) पुत्र कृपाल सिंह झुलस गए। वह अपने घर के बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। उन्हें भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से घायलों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed