फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six corona infected patients died in the district

जिले में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत, 140 में संक्रमण की पुष्टि, 24 घंटे के भीतर अचानक बढ़ गई मरीजों की संख्या

Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Six corona infected patients died in the district
देहरादून। जिले में कोरोना वायरस से बुधवार को छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 140 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना मरीजों की मौत से जहां जिले में मौतों का आंकड़ा 550 पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16434 पर पहुंच चुकी है। राहत देने वाली बात यह है कि एक दिन पूर्व जहां जिले में मौतों का आंकड़ा बारह था। वहीं बीमारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा बुधवार को छह रहा। जो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए राहत देने वाली बात है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत जहां एम्स ऋषिकेश में हुई। वहीं दो मरीजों की मौत जौलीग्रांट अस्पताल में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक 16434 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमें से 14205 मरीज इलाज कराने व स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। जबकि 1543 मरीजों का दून अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को जिले में कुल 1692 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। जहां तक जिले में कुल कोरोना जांच का सवाल है तो अब तक 141948 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें 121668 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed