फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   six companies helicopter returned from Kedarnath

केदारनाथ से लौटे छह कंपनियों के हेलीकॉप्टर

Fri, 24 Jun 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 24 Jun 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
six companies helicopter returned from Kedarnath
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक

केदारनाथ यात्रा के तहत संचालित हेली सेवा के तहत छह हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए हैं।

विज्ञापन


जबकि एक कंपनी का हेलीकॉप्टर मेंटीनेंस के लिए दिल्ली गया है। यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 10 दिन में हेली सेवा की उड़ान कम हुई हैं, जिससे कंपनियां वापसी कर रही हैं। बीते दो दिन में तो हेलीकॉप्टरों ने 100 चक्कर ही लगाए हैं।

नौ मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में इस वर्ष हेलीकॉप्टर सेवा अपने चरम पर रही है। पिछले वर्ष जहां 10 कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, वहीं इस वर्ष 13 कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने गुप्तकाशी, मैखंडा, नारायणकोटी, चारधाम, सोनप्रयाग, फाटा, शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन


मई माह में जहां प्रात: 6 से शाम के 6 बजे तक उड़ान होती रही। मई से 20 जून तक इन हेलीकॉप्टरों ने 9519 चक्कर लगाए हैं, जिसमें 70 फीसदी चक्कर 31 मई तक के हैं। इस दौरान 53,386 यात्री धाम पहुंचे और 48,836 दर्शन कर वापस लौटे, लेकिन जून माह में मौसम के खराब होने और यात्रियों की संख्या कम होने के चलते हेली सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि 21 जून को पूरे दिनभर मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर गिनती की उड़ान भर पाए। 22 जून को राष्ट्रपति के केदारनाथ भ्रमण के कारण प्रात: 11 बजे तक हेली सेवाएं बंद रही। अब 22 और 23 जून को गोदावत, आर्यन, हिमालयन, इंडो कॉप्टर, यूटीआर कंपनी के हेलीकॉप्टर वापस लौट गए हैं। जबकि सार एविएशन का हेलीकॉप्टर मेटीनेंस के लिए दिल्ली गया है।

साफ मौसम की थी भविष्यवाणी
प्रशासन का कहना है कि देहरादून और दिल्ली मौसम विभाग द्वारा राष्ट्रपति के केदारनाथ कार्यक्रम को लेकर मौसम विभाग ने भी 22 जून को केदारनाथ व घाटी में साफ मौसम होने की बात कही थी। वीवीआईपी या वीआईपी प्रोगाम तय होने पर मौसम विभाग से भी पूर्वानुमान लिया जाता है, लेकिन घाटी में कोहरा छाया रहा। 


खराब मौसम और लगातार घटती यात्रियों की संख्या के कारण हेली कंपनियां वापस लौटने लगी हैं। दो दिन में छह कंपनियां वापस लौट चुकी हैं। आने वाले दिनों में एक-दो और कंपनियां और वापस जा सकती हैं।
- एसएस पंवार, सब नोडल अधिकारी हेलीकॉप्टर सेवा, केदारनाथ यात्रा

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed