फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six chain robbery: If the miscreants are not found in 48 hours, the police station will not stay on the chair

छह चेन लूट: 48 घंटे में न मिले बदमाश तो कुर्सी पर नहीं रहेंगे थानेदार

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six chain robbery: If the miscreants are not found in 48 hours, the police station will not stay on the chair
चेन लूट की पांच घटनाओं के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नाराज पुलिस कप्तान ने थानेदारों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि सोमवार शाम तक बदमाश नहीं पकड़े गए तो पांच थानेदारों को कुर्सी से हटा दिया जाएगा। उनके निलंबन के तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिए जाएंगे। पुलिस के पास बदमाशों के बारे में तमाम जानकारियां हैं।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में एसओजी, एसओजी देहात और जिला पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। अब तक 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। इन सबके बीच कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिसे सभी थानेदारों को बता दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि टीमें जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएं। शनिवार को लूट के बाद कप्तान का पारा चढ़ा हुआ था। ऐसे में पत्रकार वार्ता में उन्होंने पांचों थानेदारों (कैंट, पटेलनगर, रायपुर, सेलाकुई और प्रेमनगर) को चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक यदि बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो सभी थानेदारों के सस्पेंशन (निलंबन) के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने हर्रावाला के मियांवाला, रायपुर के आईटी पार्क क्षेत्र, कैंट के कौलागढ़, पटेलनगर के पित्थूवाला, प्रेमनगर के ठाकुरपुर और सेलाकुई के बाजार में महिलाओं से चेन लूट ली थी।
विज्ञापन

मुख्यालय से लेकर शासन तक में चर्चा में मामला
राजधानी में बदमाशों की इस हरकत के बाद यह मामला मुख्यालय से लेकर शासन तक चर्चा में आ गया। पहले पुलिस के मुखिया ने रेंज और जिले के पुलिस अधिकारियों को तलब किया। इसके बाद रेंज अधिकारियों ने जिले के और फिर पुलिस कप्तान ने थानेदारों को फटकार लगाई। पुलिस मुख्यालय में एक मामला उछलने के बाद शासन में भी इसकी चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, अभी कार्रवाई किसी स्तर से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed