फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun registry Forgery: SIT raids Advocate Virmani Rajpur Road office

Dehradun: विरमानी के राजपुर रोड वाले ऑफिस में एसआईटी ने मारा छापा, दर्जनों दस्तावेज कब्जे में लिए

Tue, 05 Sep 2023 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी और मुंशी रोहताश पांडेय रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस कस्टडी रिमांड में हैं। इन दोनों की यह रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे तक रहेगी। इस दौरान एसआईटी ने दोनों से कई दौर की पूछताछ की।

विज्ञापन
Dehradun registry Forgery: SIT raids Advocate Virmani Rajpur Road office
अधिवक्ता कमल विरमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कस्टडी रिमांड में सोमवार को एसआईटी ने अधिवक्ता कमल विरमानी के राजपुर रोड वाले ऑफिस में छापा मारा। यहां से एसआईटी ने दर्जनों दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इससे पहले विरमानी के चेंबर से दस्तावेज और कंप्यूटर का सीपीयू कब्जे में लिया जा चुका है। इस केस के संबंध में एसआईटी ने दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस को बड़ी लीड मिली है, जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन


रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी और मुंशी रोहताश पांडेय रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस कस्टडी रिमांड में हैं। इन दोनों की यह रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे तक रहेगी। इस दौरान एसआईटी ने दोनों से कई दौर की पूछताछ की।
विज्ञापन


Uksssc Paper Leak Case: नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


विरमानी के कचहरी स्थित चेंबर में छानबीन की गई थी। यहां से दस्तावेज और सीपीयू को कब्जे में लिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को एसआईटी दोनों को लेकर राजपुर रोड स्थित विरमानी के ऑफिस में पहुंची थी।


यहां भी दोनों से पूछताछ की गई। कई दस्तावेज के बारे में उनसे जानकारी ली गई। इसके बाद पुलिस ने दस्तावेज की कई फाइल यहां से अपने कब्जे में ली हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कई दस्तावेज इस केस से संबंधित हो सकते हैं।

पुलिस अपना काम सही से कर रही, कोई आरोपी नहीं बचेगा : डीजीपी
मामले में पुलिस पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इसी बीच डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि इस प्रकरण में पुलिस अपना काम बिल्कुल सही दिशा में कर ही है। अभी साक्ष्य जुटाने का काम चल रहा है। जिसके खिलाफ भी साक्ष्य मिले हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आगे भी कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस मामले में कोई भी आरोपी किसी भी सूरत में बचेगा नहीं, जो आरोप पुलिस पर लग रहे हैं वह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed