फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIT obtained documents from Imran Vakil's chamber

Dehradun News: एसआईटी ने इमरान वकील के चेंबर से हासिल किए दस्तावेज

Mon, 14 Aug 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
SIT obtained documents from Imran Vakil's chamber
रजिस्ट्री में खेल कर जमीनों की खरीद-फरोख्त करने के मामले में एसआईटी ने इमरान वकील के चेंबर में भी पड़ताल की है। उसका साथी वकील भी उसी के चेंबर में प्रैक्टिस करता है। यहां से एसआईटी ने बहुत से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। फिलहाल इमरान फरार बताया जा रहा है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मामले की शुरुआत में जब असम के अग्रवाल बंधुओं और पीलीभीत के मक्खन आदि का नाम सामने आया तो इन्हें ही माफिया समझा जा रहा था। मगर, शनिवार को अग्रवाल बंधुओं और सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला कि इस धंधे के पीछे एक वकील इमरान का हाथ है। उसी ने इन सब से संपर्क किया और देहरादून में लावारिस पड़ी जमीनों की धोखाधड़ी से खरीद-फरोख्त का जाल बुना। इसमें वह बहुत हद तक कामयाब भी रहा।
विज्ञापन

उसने कई जमीनों को बेचकर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किए। अपने प्यादों को उसने कुछ लाख रुपये में समेट दिया जबकि खुद कई करोड़ रुपये डकार गया। पुलिस अब उसकी कुंडली खोलने में जुट गई है। बीते दिनों एसआईटी की एक टीम कचहरी परिसर में उसके चेंबर में भी गई थी। चेंबर खोलकर जांच की गई तो कुछ लोगों ने विरोध भी किया। पुलिस ने वहां से कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। पता चला कि दूसरा वकील अर्पित चावला भी उसी के साथ प्रैक्टिस करता है। उसने भी कई जमीनों के कागजात तैयार कर इनकी खरीद-फरोख्त में इमरान का साथ दिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed