फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sisters tie rakhi, brothers promise to protect

दून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन

Fri, 12 Aug 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie rakhi, brothers promise to protect
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधनती बहन।संवाद - फोटो : DEHRADUN
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहन ने भाई की कलाई पर प्रेम की डोर बांधी, तो भाई ने भी बहनों की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया। हर भाई ने बहन को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

बहन भी भाई के हाथों मिले उपहार से काफी खुश दिखी। हालांकि, राखी बांधने को लेकर लोगों में गफलत भी रही, इसलिए किसी ने पौने 11 बजे के बाद तो किसी ने शाम को भाइयों की कलाई पर रंगबिरंगी राखी बांधी। सुबह पौने ग्यारह बजे रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहन ने भाई के माथे पर अक्षत, तिलक लगाकर हाथ की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को जीवनभर रक्षा करने का वादा किया और उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट। बहनों के घर दूर-दूर से आने वाले भाइयों का तांता लगा रहा। शाम तक रक्षाबंधन मनाया गया।
विज्ञापन

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी बधाई
रक्षाबंधन पर जो भाई बहनों से दूर थे और उनसे मिलने नहीं आ पाए, उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पूजा करवाई और बहन को सुख-दुख में साथ रहने का संकल्प लिया। कई युवा अपनी बहनों से जुड़े दिलचस्प वाक्य साझा करते नजर आए तो किसी ने अपनी बहन की रक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों में उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने जाने के लिए बहन-भाइयों ने सुबह से मिठाई व फल की खरीदारी की। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं, बहनें अपने भाई की पसंदीदा काजू कतली, बर्फी, रसमलाई, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, मिल्क केक, घेवर आदि खरीदारी करती नजर आईं। मिठाइयों की दुकानों पर देर रात तक भीड़ दिखाई दी।
कैबिनेट मंत्री ने आर्मी सीएसडी कैंटीन में बंधवाई राखी
प्रदेश के कृषि व सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर आर्मी सीएसडी कैंटीन एवं छावनी परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने सीएसडी कैंटीन व कैंट बोर्ड की महिला कार्मिकों से राखी बंधवाई और उन्हें रक्षा का वचन दिया। जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ अभिनव सिंह, सब एरिया कैंटीन के प्रबंधक कर्नल विनय दत्ता, संजय उपाध्याय, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, सारिका प्रधान, निर्मला भट्ट, अनुज रोहिला आदि मौजूद थे। उधर, कृषि मंत्री ने अपने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में नगर निगम की महिला कर्मियों से रक्षा सूत्र बंधवाया।

तिरंगा फहराकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व
30 सालों से पर्यावरण की अलख जगाए वृक्षमित्र नाम से मशहूर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने रक्षाबंधन का त्योहार अपनी बहन कुंती देवी के यहां तिरंगा झंडा फहराकर मनाया। उन्होंने बहन को पुलम, कागजी नींबू तथा तिरंगा झंडा भी उपहार में दिया। कहा कि आज हम जो स्वतंत्र जीवन जी रहे, वह आजादी के उन वीर योद्धाओं की वजह से है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। कहा कि हमें उन्हें त्योहारों के मौके पर याद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed