{"_id":"6ae0a876f7f1c1fa4f056064","slug":"sisters-demand-that-it-be-treated-with-respect-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-137966-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शहीद के नाम का बोर्ड बदहाल, बहनों ने उठाई सम्मान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शहीद के नाम का बोर्ड बदहाल, बहनों ने उठाई सम्मान की मांग
Tue, 27 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
- शहीद विनोद कुमार पुन के नाम से लगी मार्गदर्शक पट्टिका हुई क्षतिग्रस्त, फैली गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र के अस्पताल रोड पर शहीद विनोद कुमार पुन के नाम से लगी मार्गदर्शक पट्टिका क्षतिग्रस्त होने और उसके आसपास गंदगी पसरी होने से परिजनों ने नाराजगी जताई। शहीद की बहनों ने प्रशासन से पट्टिका की मरम्मत, स्थल की सफाई और शहीदों के सम्मान में उचित कार्रवाई की मांग की।
शहीद विनोद कुमार पुन की बहन तुलसा, कमला, पार्वती और बीना ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का सम्मान केवल स्मृति दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उनके नाम से जुड़े स्थानों की देखरेख भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। मार्गदर्शक पट्टिका की बदहाल स्थिति और गंदगी से शहीद के सम्मान को ठेस पहुंच रही है।
उनकी बहनों ने कहा कि शहीदों ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में उनके नाम से लगे बोर्ड और स्मारकों की नियमित सफाई व सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से पट्टिका को तत्काल दुरुस्त कराने और आसपास सफाई कराने की मांग की।