फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SIR Uttarakhand voter list 17.05 lakh names deleted 4.34 lakh added between january 2025 and august 2026

उत्तराखंड एसआईआर: 19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट

Thu, 08 Oct 2026 07:57 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 08 Oct 2026 07:57 AM IST
सार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच चुनाव आयोग ने वोटरों के जुड़ने और हटने का आंकड़ा सामने रखा है। जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच प्रदेश में 17.05 लाख नाम सूची से हटाए गए, जबकि 4.34 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

विज्ञापन
SIR Uttarakhand voter list 17.05 lakh names deleted 4.34 lakh added between january 2025 and august 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव आयोग ने जनवरी 2025 से अगस्त 2026 तक 19 महीने में उत्तराखंड की वोटर लिस्ट से 17.05 लाख वोट काटे। सर्वाधिक 4.84 लाख वोट कटने के बाद देहरादून जिला पहले स्थान से खिसक कर दूसरे पर आ गया है। अब प्रदेश में हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 12.45 लाख मतदाता हो गए हैं।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान छह जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 तक जुड़े, कटे मतदाताओं की जानकारी जारी की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस अवधि में उत्तराखंड में कुल 17,05,130 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इसी अवधि में 4,34,620 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े भी गए। अब एसआईआर पूरा होने के बाद एक जुलाई 2026 के आधार पर प्रदेश में 71,58,949 मतदाता हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नए बिजली कनेक्शन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, नियामक आयोग ने जारी की नई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलावार क्या हुआ बदलाव

जिला पहले मतदाता- कटे जुड़े अब मतदाता
देहरादून 15,78,836 4,84,598 1,00,559 11,94,797
हरिद्वार 14,86,425 3,31,875 90,908 12,45,458
यूएस नगर 13,66,574 3,03,620 84,076 11,47,030
नैनीताल 8,13,895 1,70,703 54,355 6,97,547
उत्तरकाशी 2,45,754 27,506 6,802 2,25,050
चमोली 3,03,284 38,797 11,520 2,76,007
रुद्रप्रयाग 1,95,641 18,471 5,266 1,82,436
टिहरी 5,19,330 66,498 13,806 4,66,638
पौड़ी 5,70,203 84,337 21,269 5,07,135
पिथौरागढ़ 3,79,477 47,176 11,337 3,43,638
बागेश्वर 2,20,128 23,601 9,162 2,05,689
अल्मोड़ा 5,41,776 83,298 18,058 4,76,536
चंपावत 2,08,136 24,650 7,502 1,90,988

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed