फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Silkyara Tunnel Uttarkashi 60 meters of debris spread in Silkyara tunnel was removed Uttarakhand News

Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग में पसरे 60 मीटर मलबे को हटाया गया, काम करने में हो रही थी मुश्किल अब आएगी तेजी

Mon, 31 Mar 2025 10:21 AM IST
रेनू सकलानी गंभीरपाल परमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
गंभीरपाल परमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

सिलक्यारा सुरंग में निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने के कारण वहां पर 41 मजदूर फंस गए थे। 17 दिन तक चले खोज-बचाव अभियान के बाद इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन सुरंग के अंदर गिरा मलबा नहीं हट पाया था।

विज्ञापन
Silkyara Tunnel Uttarkashi 60 meters of debris spread in Silkyara tunnel was removed Uttarakhand News
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में गत नवंबर 2023 में हादसे के दौरान पसरे 60 मीटर मलबे को कार्यदायी संस्था की ओर से हटा दिया गया है। इसके हटने से अब सुरंग निर्माण कार्य में तेजी आएगी। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि इस मलबे के कारण सुरंग के अंदर कार्य करने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

वर्ष 2023 के नवंबर माह में सिलक्यारा सुरंग में निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने के कारण वहां पर 41 मजदूर फंस गए थे। 17 दिन तक चले खोज-बचाव अभियान के बाद इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन सुरंग के अंदर गिरा मलबा नहीं हट पाया था। करीब एक वर्ष की कड़ी मशक्कत के बाद कार्यदायी संस्था नवयुगा कंपनी ने 60 मीटर मलबे को हटा दिया है।

विज्ञापन


इस मलबे के हटने के बाद अब सुरंग निर्माण में तेजी आएगी। क्योंकि अभी भी मुख्य सुरंग की खुदाई के लिए करीब 30 मीटर हिस्सा बचा हुआ है। यह मलबा निर्माण कार्य में बड़ी मुसीबत बना हुआ है। इस मलबे के हटने के बाद अब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand:  भूदेव एप करेगा भूकंप को लेकर सतर्क, आईआईटी रुड़की के सहयोग से किया गया विकसित

एनएचआईडीसीएल के जीएम आरके सिंह ने कहा कि मलबा हटने से अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जल्द ही मुख्य सुरंग के लिए बचे हुए 30 मीटर हिस्से में खुदाई कर अप्रैल मध्य माह तक इसको आरपार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed