फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sikh brothers donated 12 acres of agricultural land to farmers Guru Nanak Dev Prakash Parv Khatima Uttarakhand

मसीहा बने भाई: 16 किसानों का दर्द महसूस कर दो भाइयों ने दान कर दी 12 एकड़ भूमि, गुरु नानक देव की सीख दिलाई याद

Mon, 07 Nov 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

16 किसानों की जमीन बरसात के दौरान परवीन नदी के कटाव में समा गई थी। इससे ये सभी किसान भूमिहीन हो गए थे और वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो चुके थे। दो भाइयों ने अपनी 12 एकड़ कृषि भूमि इन किसानों को दान में दे दी है।

विज्ञापन
Sikh brothers donated 12 acres of agricultural land to farmers Guru Nanak Dev Prakash Parv Khatima Uttarakhand
सिख भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो भाइयों  ने समाजसेवा का उत्कृष्ट काम किया है। यूपी के पीलीभीत के ग्राम भगतनिया फार्म निवासी दो सगे भाइयों सरदार बलविंदर सिंह और सरदार हरपाल सिंह ने खटीमा के उन 16 किसानों के दर्द को महसूस किया जिनकी जमीन परवीन नदी में समा गई थी। दोनों भाइयों ने अपनी 12 एकड़ कृषि भूमि इन किसानों को दान में दे दी है।

विज्ञापन


 ग्राम जादोपुर के इन 16 किसानों की जमीन बरसात के दौरान परवीन नदी के कटाव में समा गई थी। इससे ये सभी किसान भूमिहीन हो गए थे और वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो चुके थे।  इन किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने गुरुनानक देव जी की शिक्षा पर अमल करते हुए नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अपनी 12 एकड़ जमीन इन किसानों के नाम कर दी।
विज्ञापन


कंचनुपरी सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, हल्का पटवारी हंसु लाल, पूर्व ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस नेता रक्षपाल सिंह के समक्ष दाननामा लिखकर किसानों को भूमि दान में दी। दानदाता सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने कहा कि नानक देव जी की सीख है कि अगर हम दूसरों का भला करेंगे तो अपना भला स्वयं ही हो जाएगा और अगर दूसरे के जीवन के बारे में सोचेंगे तो अपना जीवन भी समृद्ध हो जाएगा। भूमिहीन किसानों ने भूमि दान में देने वाले दोनों भाइयों का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों के लिए मसीहा बने दो भाई
विजय पाल राणा, करन सिंह राणा, ज्ञान सिंह राणा, बलदेव राणा, नरेश राणा, गुलाब राणा, रूप सिंह, श्याम सिंह, रोशन सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, सुच्चा सिंह, गुरमुख सिंह और सुरेंद्र सिंह। 

अभी चार एकड़ भूमि और दान में देंगे 
हल्का पटवारी हंसु लाल ने बताया सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने 16 भूमिहीन किसानों को आधा से एक एकड़ भूमि दी गई है। हलका पटवारी ने दोनों किसान भाइयों के हवाले से बताया कि उन्होंने अन्य भूमिहीन किसानों को भी चिह्नित कर अपनी शेष चार एकड़ जमीन और दान करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता को समर्पित होगा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कल माणा से होगी शुरुआत

इधर सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनके दो भाई विदेश में ही रहते हैं। चारों भाइयों के पास यूपी और उत्तराखंड में लगभग सवा सौ एकड़ भूमि है। उत्तराखंड सीमा से लगी करीब 20 एकड़ भूमि को वे जरूरतमंदों को दान करना चाहते हैं। इसी के तहत रविवार को उन्होंने अपनी 20 एकड़ भूमि में से 16 एकड़ जमीन जरूरतमंदों को दान में दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed