फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Siddhbali Janshatabdi Express will reach Delhi 20 minutes before

रेल यात्री ध्यान दें: अब 20 मिनट पहले पहुंचेंगे दिल्ली, इस ट्रेन के समय में बदलाव, पढ़ें कब से उठा पाएंगे फायदा

Wed, 29 Jun 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 03:03 PM IST
सार

कोटद्वार पहुंचे  उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब बीस मिनट पहले लोग दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसी साल से लोगों की समय की बचत हो सकेगी।

विज्ञापन
Siddhbali Janshatabdi Express will reach Delhi 20 minutes before
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और समय की बचत के लिए रेलवे लाइनों को अपग्रेड किया जा रहा है। अक्तूबर में जारी होने वाली समय सारिणी से इसका लाभ जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट पहले दिल्ली पहुंच जाएगी, जबकि अगले साल तक इसमें और सुधार होगा। स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से मंगलवार तड़के कोटद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि स्पीड लिमिट और सिग्नलिंग पर काम चल रहा है। इसके तहत नजीबाबाद, मोहजमपुर और गजरौला के बीच रेलवे सेक्शन में काम चल रहा है। इससे जनशताब्दी के समय में 20 मिनट तक की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय की बचत लोगों को इसी साल अक्तूबर माह में जारी होने वाली समय सारिणी से मिल सकेगी, जबकि दूसरी समय की बचत अगले साल अक्तूबर में सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की है। इसकी समीक्षा की जाएगी। 

इससे पूर्व महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली धाम पहुंचकर सिद्धबाबा के दर्शन किए। सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी ने उन्हें सिद्धबाबा की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

विभिन्न संगठनों ने जीएम को सौंपे ज्ञापन 

मंगलवार को नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रांतीय संगठन मंत्री अजय गुप्ता व होटल कारोबारी अंजुम बडोला ने जीएम को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में कहा कि कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित मसूरी एक्सप्रेस का संचालन वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद कर दिया गया। यह ट्रेन गढ़वाल मंडल के लिए काफी सुविधाजनक थी। इस मौके पर मसूरी एक्सप्रेस के संचालन दोबारा शुरू करवाने, कोटद्वार रेलवे स्टेशन से देश के महत्वपूर्ण शहरों के लिए नई ट्रेनें संचालित करने, कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच मैमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गई 

ये भी पढ़ें...दादी के पीछे लगी पुलिस: हरकी पैड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखाकर सोशल मीडिया पर छाई, अब करनी पड़ेगी भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed