फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sick former uttarakhand chief minister Harish rawat sent message for well wishers

अस्पताल से घर लौटे कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अब देंगे धरना

Wed, 09 Oct 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Sick former uttarakhand chief minister Harish rawat sent message for well wishers
अस्पताल में भर्ती हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत सोमवार को अचानक बीमार हो गए थे। जिस कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज हरदा (हरीश रावत) ने ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों के लिए संदेश भेजा है।

विज्ञापन


अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'मैं ठीक हूं और डॉक्टर्स ने भी तकलीफ का कारण लगभग ढूंढ लिया है। एक-दो दिन के अन्दर मैं फिर आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा, इसलिए किसी को (हमारे शुभचिंतकों) यहां देहरादून आने की या ज्यादा तकलीफ लेने एवं चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।'
विज्ञापन


हरीश रावत घर लौटे, 12 को देेंगे धरना 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पेज पर बयान जारी कर कहा है कि वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं। वे अब भगवानपुर के गांव छाप्पुर में गांव के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधान न मिलने के विरोध में 12 अक्टूबर को स्थानीय विधायक ममता राके श सहित अन्य कांग्रेसियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिए जा रहे धरने में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रावत ने पहले यहां दस अक्टूबर को विरोध स्वरूप धरना देने का एलान किया थ। इस बीच उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और उन्हें देहरादून में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रावत ने पक्ष विपक्ष के उन सभी लोगों का आभार जताया है जो उनका कुशल क्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

सोमवार की सुबह अचानक चक्कर आ गया था

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित अस्पताल में पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जाना। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। 

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत को सोमवार की सुबह अचानक चक्कर आ गया था। बताया जा रहा है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं। हरीश रावत की बीमारी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
 

मुख्यमंत्री ने हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और वित्त सचिव अमित सिंह नेगी भी मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बताया कि हरीश रावत की सेहत को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed