फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shuttle service will start on four routes in Mussoorie, Kingreag Taxi Association got the tender

Dehradun News: मसूरी में चार रूटों पर शुरू होगी शटल सर्विस, किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन को मिला टेंडर

Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shuttle service will start on four routes in Mussoorie, Kingreag Taxi Association got the tender

विज्ञापन
-पार्किंग से लेकर विभिन्न चार स्थानों तक शटल सर्विस होगी मुहैया



दून में शटल सर्विस शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। निर्धारित चार रूटों के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दाम तय करते हुए मसूरी में शटल सर्विस को हरी झंडी दे दी है। सात सीटर और पांच सीटर टैक्सियों का संचालन करने के लिए किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का चयन किया गया है।



मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सविन बसंल ने शटल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने हॉथीपांव बैंड से किंग्रेग पार्किंग मसूरी तथा माल रोड का पैदल भ्रमण कर हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने तथा शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए में उप जिलाधिकारी मसूरी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी ने प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को किंग्रेग टैक्सी ऐसोसिएशन का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


----



इन चार रूटों पर संचालित होगी सेवा

शटल सेवा वाहनों का रूट किंग्रेग पार्किंग से लाइब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाइब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस माल रोड मसूरी रहेगा। सेवा में कैटेगिरि ए में एसयूवी, इनोवा, स्कॉर्पियो, आर्टिका, एक्सयूवी आदि वाहन और कैटेगिरि बी में सेडान, स्विफ्ट डिजायर, मारुति सियाज, होंडा एमेज, होंडा सिटी, होंडा वर्ना, हुंडई ओरा आदि वाहन शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

किस रूट के लिए कितने दाम चुकाने होंगे-



रूट सेवन सीटर फाइव सीटर

किंग्रेग पार्किंग से लाइब्रेेरी चौक 350 250



किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस 350 250

हाथीपांव से लाइब्रेरी चौक 450 300



हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस माल रोड 450 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed