फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shubham and Vipul of UPES won the final

यूपीईएस के शुभम और विपुल ने जीता फाइनल

Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shubham and Vipul of UPES won the final
टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज का खिताब जीतने वाली यूपीईएस की टीम।
डीआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज के रीजनल फाइनल में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के शुभम बंसल और विपुल त्यागी विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 103 टीमों ने भाग लिया। शुभम और विपुल को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की अंतिम प्रतियोगिता के लिए जोनल राउंड में हिस्सा लेने का भी मौका मिला है। वहीं, यूपीईएस के ही क्षितिज कुमार और कमल नयन भट्ट उपविजेता बने। उन्हें 35 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष में टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज की प्रमुख संकल्पना ‘इंडस्ट्री 4.0’ रखी गई है। पिकब्रेन क्विज मास्टर गिरी बालसुब्रमण्यम ने इस क्विज का आयोजन किया। यह क्विज का 16वां वर्ष है। दो महीनों में देशभर के 40 शहरों में यह प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 5 जोनल राउंड होंगे। अंतिम प्रतियोगिता मुंबई में होगी। राष्ट्रीय विजेता टीम को 5 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed