फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shubh and Devrath won the hearts of the audience

शुभ और देवरथ ने जीता दर्शकों का दिल

Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shubh and Devrath won the hearts of the audience
रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित धरोहर उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। पंजाबी पॉप बैंड ने अपने गीतों से युवाओं के लिए सैटर डे नाइट को खास बनाया। बैंड के शुभ सहोता ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई झूम उठा।
विज्ञापन

रेंजर्स ग्राउंड में धरोहर संस्कृति एवं कला का उत्सव कार्यक्रम में शनिवार को पंजाबी पॉप बैंड ने रंग बिखरे दिखे। पंजाबी पॉप बैंड शुभ सहोता और मुंबई से आए देवरथ शर्मा ने मिलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने गुरदास मान के गाने की ‘बनूं दुनिया दा’ गाने से की। इसके बाद शुभ सहोता ने अपनी कंपोजिशन ‘मेरा माही-मेरा माही’ गाया। साथ ही पंजाबी फोक, पंजाबी मेश-अप सहित कई प्रस्तुतियां ग्रुप की ओर से दी गईं। शुभ के साथ शिवम, देवाशीष पांडेय, यश, ज्ञानदीप ठाकुर, हर्ष चौहान, अमन पंवार ने संगत दी। इससे पहले आर्ट ऑफ मोशन गढ़वाली डांस ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि धरोहर की ओर से हमारी स्थानीय परंपरा को धरोहर के रूप में संजोने का काम किया जा रहा है। आयोजक सुनील वर्मा और हिमांशु दरमोड़ा ने कहा कि कोरोना के बाद कला जगत को पुन: जीवित करने के लिए यह प्रयास किया गया है। इस मौके पर आरजे देवांगना, समाजसेवी फिरोज, अखिलेश लिंगवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed