फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shrimad Bhagwat Mahapuran Katha started in the building

Dehradun News: कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत

Thu, 02 Nov 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Mahapuran Katha started in the building
Iभागवत कथा करती है मनुष्य का कल्याण : प्रमोद चमोलीI
विज्ञापन


पछवादून मातृ शक्ति समिति विकासनगर की ओर से दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा के भवन में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरुआत हुई। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। महिलाएं कलश धारण किए हुए थीं। कथा स्थल पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में शामिल दक्षिण काली की डोली और श्रीसेम नागराज की डोली आकर्षण का केंद्र रही। लोग ने देव डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने देव डोलियों पर पुष्पों की वर्षा की।
विज्ञापन




बाल कथा व्यास प्रमोद चमोली ने कथा करते हुए कहा कि सभी को श्रीमद् भागवत कथा को सुनना चाहिए। भागवत कथा मनुष्य का कल्याण करती है। मनुष्य का परमात्मा से साक्षात्कार कराती है। महापुराण में जीवन का रहस्य छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजनों पर संगत जमकर झूमी। आरती के साथ कथा का समापन हुआ। पछवादून गढ़वाल महासभा आयोजन में सहयोग कर रही है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला ने बताया कि कथा श्रवण के साथ श्रद्धालु प्रतिदिन शाम को 5.00 बजे से 6.00 बजे तक देव डोलियों के दर्शन भी कर पाएंगे। कलश यात्रा में सरिता रावत, विनीता पैन्यूली, एकता थपलियाल, विमला मैठाणी, ममता असवाल, अमिता नेगी, माधवानंद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed