{"_id":"5b4a120d4f1c1b39748b49d3","slug":"shrimad-bhagwat-katha-in-amar-ujaleswar-temple-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जुलाई से अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जुलाई से अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
amar ujaleshwar temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में 23 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। बाल व्यास पंडित अनुज उनियाल 30 जुलाई तक कथावाचान करेंगे। पहले कथा 16 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से तिथि आगे बढ़ा दी गई है। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। कथा दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
बांदल घाटी में सरखेत पीपीसीएल स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में कथा का वाचन करने वाले पंडित अनुज उनियाल ने बताया कि 23 जुलाई को कलश यात्रा से कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में सरखेत सहित निकट के गांव माल देवता व केशरवाला के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। साथ ही कई गांवों के श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मंदिर से कलश यात्रा सुबह नौ बजे से निकाली जाएगी। साढ़े नौ बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन पर 30 जुलाई को सुबह सात बजे भगवान गणेश की पूजा से किया जाएगा। दोपहर साढ़े बारह बजे यज्ञ किया जाएगा। दोपहर एक बजे प्रसाद वितरण कर कथा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन