{"_id":"62f0a32086eba425355d54cb","slug":"shrikant-tyagi-location-found-in-rishikesh-and-haridwar-ssp-said-not-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shrikant Tyagi: श्रीकांत के हरिद्वार कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की उड़ी अफवाह, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shrikant Tyagi: श्रीकांत के हरिद्वार कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की उड़ी अफवाह, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 08 Aug 2022 07:16 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:16 PM IST
सार
महिला से अभद्रता मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिलने के खबर पर कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि शाम को नोएडा पुलिस का फोन आया था। नोएडा पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस से श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए मदद मांगी थी, लेकिन 10 मिनट बाद नोएडा पुलिस का फोन आया कि वह नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Shrikant Tyagi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की एक सोसायटी में अवैध कब्जा और महिला के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के सोमवार को हरिद्वार स्थित न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचने की अफवाह उड़ी। श्रीकांत त्यागी की कार बहादराबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया जा रहा है। नोएडा पुलिस की टीमें भी हरिद्वार में उसकी तलाश में पहुंची हैं। हालांकि, हरिद्वार पुलिस श्रीकांत त्यागी के हरिद्वार में छिपने की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Sawan Last Somvar 2022: देवभूमि में बही भोले की भक्ति की रसधारा, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरें
विज्ञापन
नोएडा में महिला से अभद्रता करने के आरोप में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ वहां की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। नोएडा पुलिस की ओर से उसकी मोबाइल लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में मिलने का दावा किया जा रहा है। नोएडा पुलिस की तीन टीमें श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश भी पहुंची हैं। नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपी श्रीकांत त्यागी हरिद्वार बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में अपनी कार के साथ कैद हुआ है। वह नोएडा से जिस कार में फरार हुआ है वही कार टोल प्लाजा के कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे श्रीकांत त्यागी के हरिद्वार की अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचने की अफवाह उड़ी। नोएडा पुलिस भी न्यायालय परिसर पहुंची। हालांकि आरोपी अदालत में नहीं पहुंचा। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि श्रीकांत त्यागी के हरिद्वार में होने की स्थानीय पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। नोएडा पुलिस की ओर से भी किसी तरह की मदद नहीं मांगी गई है। नोएडा पुलिस की ओर से कोई मदद मांगी जाती है तो स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग करेगी।