फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shri Shri Ravishankar statement on Asaduddin Owaisi about ram mandir

राम मंदिर मामले में असदुद्दीन ओवैसी के बयान का श्री श्री रविशंकर ने दिया जवाब, बोले कुछ लोग...

Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Shri Shri Ravishankar statement on Asaduddin Owaisi about ram mandir
राम मंदिर मामले में असदुद्दीन ओवैसी के बयान का श्री श्री रविशंकर ने दिया जवाब - फोटो : amar ujala

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख और अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से मध्यस्थ पैनल के सदस्य चुने गए श्री श्री रविशंकर ने ओवैसी की टिप्पणी को कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम विरोध करना ही है।

विज्ञापन


उन्होंने नैनादेवी मंदिर तक पैदल यात्रा कर पूजा-अर्चना की। कहा कि उत्तराखंड के इस हिस्से पर पहली बार आए हैं और नैनीताल की खूबसूरती ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है, इसीलिए एक रात यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे मल्लीताल स्थित फेयर हेवन्स हालिडे होम होटल पहुंचे। जहां उनके अनुयायियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। देर शाम पत्रकार वार्ता में अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से जब ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की ओर से आपत्ति जताने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ विरोध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रीश्री रविशंकर कैंची धाम जाने के लिए होटल से निकले, मगर फिर पैदल ही नैनादेवी की ओर चल पड़े, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नैनादेवी मंदिर की पौराणिकता जानी और पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर, शिव मंदिर और पाषाण देवी के दर्शन भी किए।

उत्तराखंड में नशा मुक्ति और स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करेगी संस्था
घूमने के उद्देश्य से नैनीताल पहुंचे श्री श्री रविशंकर बोले कि उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए उनकी संस्था नशा मुक्ति के क्षेत्र में यहां भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था पंजाब और हरियाणा में नशा मुक्ति पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था उत्तराखंड में रसायन मुक्त खेती की ओर लोगों को प्रोत्साहन करने का काम कर रही है, इसके साथ ही किसानों को जमीन देने और स्वच्छता के क्षेत्र में भी संस्था काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए संस्था द्वारा ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed