फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri Ram's character is like a good son, husband and brother

Dehradun News: श्रीराम का चरित्र अच्छा पुत्र, पति और भाई की तरह

Mon, 28 Jul 2025 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's character is like a good son, husband and brother
ऋषिकेश। मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में सातवें दिन रामकथा जारी रही। कथा का श्रवण करने के लिए सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें अच्छा पुत्र, पति, भाई, समाज सेवक और राजनेता बनने की प्रेरणा देता है। कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण का उद्बोधन युगों तक मानव जाति को धर्म और कर्म के समीकरण में समन्वय स्थापित करने की शिक्षा देता रहेगा। प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों को अनिवार्य कर सनातन धर्म को बचाए रखने की पहल की है। कथावाचक उत्तराखंड पीठाधीश्वर गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि सरकारी अधिकारी होने के साथ ही चंडी प्रसाद ज्योतिष रत्न के रूप में धर्म ध्वज की भूमिका में हैं। तुलसी मानस के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश पूर्वाल, अनूप रावत, डॉ. जनार्दन कैरवाण, वेद प्रकाश मिश्रा, दयाधर दीक्षित, मदन मोहन शर्मा, केके लांबा, सुभाष कोहली, श्याम अरोड़ा, सतीश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed