Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shri Nanda Devi Rajjat Yatra Halt points and nodal officers deployed 26 halt points as per Uttarakhand news

Uttarakhand: श्री नंदादेवी राजजात; यात्रा के 26 पड़ावों पर अधिकारियों की गई तैनाती, डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 05 Jan 2026 12:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 12:09 PM IST
सार

श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के 26 पड़ावों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Shri Nanda Devi Rajjat Yatra Halt points and nodal officers deployed 26 halt points as per Uttarakhand news
जिलाधिकारी गौरव कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री नंदादेवी राजजात के सफल संचालन के लिए राजजात यात्रा के 26 पड़ावों पर पड़ाव अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की डीएम ने तैनाती की है। पड़ाव अधिकारी और नोडल अधिकारी पड़ाव के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पड़ाव स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। इसके बाद सभी संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय/ यात्राधिकारी नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को देंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव कुमार की ओर से निर्देश पर पड़ाव स्थलों पर अस्थायी शौचालय, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी पार्किग, रहने की व्यवस्था, पड़ाव स्थल में लगने वाले भंडारे, ढाबे एवं दुकानों आदि के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव अधिकारियों के नाम

नौटी ईई लोनिवि गौचर, ईड़ाबधाड़ी-अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्णप्रयाग, कांसुवा एवं मध्य पड़ाव चांदपुरगढ़ी- बीडीओ गैरसैंण, सेम- बीडीओ कर्णप्रयाग, कोटी- ईई जल संस्थान कर्णप्रयाग, भगोती- बीडीओ नारायणबगण, कुलसारी- ईई, ऊर्जा निगम नारायणबगण, चैपड़ों एवं मध्य पड़ाव थराली-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली, नंदकेशरी एवं मध्य पड़ाव ग्वालदम-ईई सिंचाई थराली, फल्दियागांव एवं मध्य पड़ाव देवाल-ईई पेयजल निगम कर्णप्रयाग, मुंदोली एवं मध्य पड़ाव लोहाजंग- ईई लोनिवि थराली, वाण- बीडीओ देवाल, डुंग्री- ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, सुना- बीडीओ थराली, गैरोली पातल- वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर थराली, वेदनी बुग्याल- उप प्रभागीय वनाधिकारी उप वन प्रभाग थराली, पातरनचौड़िया- वन क्षेत्राधिकारी देवाल, चंदनियाघाट-वन क्षेत्राधिकारी नंदप्रयाग, सुतोल-बीडीओ नंदानगर, नंदानगर-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नंदानगर, उस्तोली-ईई लोनिवि कर्णप्रयाग, रामणी- ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, भेंटी- ईई ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर, कनोल-ईई विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर व कुरुड़-ईई सिचाई खंड चमोली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed