फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shots fired at Doon Hospital gate one injured two policemen crushed by car riders near Aaraghar Dehradun Crime

Dehradun: दून अस्पताल के गेट पर चली गोली, एक घायल, आराघर के पास कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा

Tue, 21 Oct 2025 03:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

राजधानी देहरादून में सुबह-सुबह दो घटनाएं सामने आई। शहर के दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। वहीं तीन पुलिसकर्मियों को कुछ कार सवारों ने रौंद दिया।

विज्ञापन
Shots fired at Doon Hospital gate one injured two policemen crushed by car riders near Aaraghar Dehradun Crime
घायल पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में अलग-अलग दो घटनाएं सामने आई हैं। दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर रविवार तड़के उत्तरकाशी के रहने वाले दिशांत सिंह राणा नाम के युवक को गोली मार दी गई। गोली दिशांत के पेट में लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि दिशांत का देहरादून के रहने वाले काव्यांश से उधारी के पैसों के लिए झगड़ा हुआ जिसमें मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


दिशांत शनिवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे अपना मेडिकल कराने आया था। इसी बीच काव्यांश के साथियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना में चार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक पक्ष कैंटीन चलाता है जिसका नाम काव्यांश धामा है। जबकि दूसरा पक्ष ब्याज पर पैसे देता है। इसका नाम दिशांत सिंह राणा है। कैंटीन संचालक धामा ने दिशांत से 40 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने दिशांत पर फायर झोंक दिया
दिशांत उसे लेने के लिए शनिवार देर रात राजपुर थानाक्षेत्र के कैनाल रोड स्थित उसकी कैंटीन में गया था। वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल कराने के लिए दून अस्पताल आए थे। मेडिकल करवार रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दिशांत घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान काव्यांश धामा के कुछ दोस्तों ने बाहर उसे घेर लिया। उससे कहा कि तुम मेरे दोस्त को मारोगे। इतना कहकर आरोपियों ने दिशांत पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। अस्पताल की इमरजेंसी में से कई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि दिशांत को पेट में गोली लगी है। इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर काव्यांश धामा, वासु, विशाल, रोहन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल सभी आरोपी अभी फरार हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

उधारी मांगी तो दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया
दिशांत राणा ने अपनी उधारी मांगी तो काव्यांश धामा पक्ष के लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया। उनके पेट में गोली लगी है। वे अस्पताल में फिलहाल जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं। यह घटना छोटी दिवाली के दिन हुई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। घटना के बाद अस्पताल के आस-पास भी काफी तनाव का माहौल है। पुलिस कैंटीन के भी दस्तावेज की जांच करेगी। खामियां मिलने पर संपत्ति पर भी कार्रवाई की जा सकती है।


ये भी पढ़ें...Rudraprayag: केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ मंदिर में हुई इस साल की आखिरी पूजा


तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, हालत गंभीर
डालनवाला थाना क्षेत्र के आराघर टी जंक्शन के पास वाहनों की जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक घटना रविवार तड़के चार बजे की है। मंडी की ओर से आ रही कार ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। त्योहार के मद्देनजर आराघर के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर कार को रोकने का प्रयास किया था लेकिन चालक तीन पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए आगे निकल गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर निवासी ईसी रोड डालनवाला बताया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed