फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shopkeepers are overcharging to provide bottled water to railway passengers

रेलयात्रियों को बोतलबंद पानी मुहैया कराने को दुकानदार कर रहे ओवर चार्जिंग,

Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are overcharging to provide bottled water to railway passengers
गर्मी के मौसम में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को जहां स्टेशनों पर पानी को लेकर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा, वहीं स्टेशनों पर दुकानदारों द्वारा रेलयात्रियों को बेचें जा रहे बोतलबंद पानी में ओवरचार्जिंग की शिकायतें भी आ रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने देहरादून, हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर पीने का पानी मुहैया कराने के साथ ही बोतलबंद पानी में ओवरचार्जिंग की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के निर्देश पर स्टेशनों पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों की अगुवाई में विभागीय टीम ने जांच अभियान भी चलाया। देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी बोतलबंद पानी बेचने वाले सभी दुकानदारों के स्टालों की जांच की गई। वहीं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि किसी भी यात्री द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो संबंधित कारोबारी पर जुर्माना लगाने के साथ ही लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया कि स्टेशनों पर सिर्फ रेल नीर बोतलबंद पानी की ही बिक्री हो, यह सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

यदि दुकानदारों द्वारा रेल नीर के अलावा दूसरी कंपनियों का बोतलबंद पानी बेचा जा रहा, तो ऐसे दुकानदारों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए यात्रियों को भी इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि यदि किसी भी दुकानदार द्वारा बोतलबंद पानी मुहैया कराने के एवज में ओवर चार्जिंग की जा रही, तो तत्काल शिकायत स्टेशन अधीक्षक के साथ ही मुख्य वाणिज्य निरीक्षक से करें, ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों हिदायत दी कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि स्टेशनों पर वाटर स्टैंड पर 24 घंटे जलापूर्ति हो रही है। जो भी वाटर स्टैंड काम नहीं कर रहे, उन्हें उनकी मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल लाइन पार करने वालों पर कार्रवाई
दूसरी ओर मंडल रेल मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों की अगुवाई में विभाग की टीम ने रेलवे एक्ट के प्रावधानों के विपरीत बाइक और पैदल रेलवे लाइनों को पार करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कई दोपहिया वाहन चालकों की गाड़ियों का चालान भी किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि वे किसी भी सूरत में गाड़ियों के साथ रेलवे लाइनों को पार न करें। रेलवे लाइन पार करते समय कई बार ट्रेनों के अचानक आने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं और लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। इसी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तमाम रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाने के साथ ही जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed