फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shopkeeper attacked, ear cut off when he asked for money for cigarettes

Dehradun Crime: सिगरेट के पैसे मांगे तो गुस्से से भर गया युवक, दुकानदार पर बोला हमला, कान काटा

Fri, 10 Nov 2023 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी दुकान पर चार-पांच युवक आए। उन्होंने पहले सिगरेट पी और फिर गुटखा लिया। कुछ बातचीत करने के बाद वहां से जाने लगे।

विज्ञापन
Shopkeeper attacked, ear cut off when he asked for money for cigarettes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सिगरेट पी, गुटखा खाया और निकलने लगे। दुकानदार ने पैसे मांगने की हिम्मत की तो युवक गुस्सा हो गए। गुस्सा इतना कि दुकानदार पर एक साथ टूट पड़े। धारदार हथियारों से हमला कर कान भी काट दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

घटना रेलवे स्टेशन के गांधी रोड पर गेट की है। यहां पर संजय गुप्ता निवासी गांधी रोड पान की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी दुकान पर चार-पांच युवक आए। उन्होंने पहले सिगरेट पी और फिर गुटखा लिया। कुछ बातचीत करने के बाद वहां से जाने लगे।

विज्ञापन


SSB Convocation: श्रीनगर में एसएसबी का दीक्षांत समारोह, पासआउट 11 उप निरीक्षकों को दिए गए पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने इस सामान का पैसा मांगा तो वे भड़क गए। सभी ने गुप्ता पर एकसाथ हमला बोल दिया। उन्होंने पहले संजय गुप्ता को दुकान से बाहर निकाला और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इसके बाद धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में उनका कान कट गया।

 

गुप्ता के अनुसार जाते वक्त युवक उनकी जेब और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये भी ले गए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed