फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking fact revealed in all weather road construction

ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान सामने आया ऐसा पेचीदा मामला कि फंस गया प्रशासन

Fri, 29 Dec 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Dec 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
shocking fact revealed in all weather road construction
all weather road - फोटो : demo pic

चारधाम ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान ऐसा पेचीदा मामला सामने आया कि प्रशासनिक अधिकारी सिर पकड़ कर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए चमोली जनपद में भूमि अधिग्रहित किए जाने की रफ्तार जोर नहीं पकड़ पा रही है। मुआवजा का और जमीन का पेंच फंस जाने से जिला प्रशासन भी इस मामले में निर्णय नहीं ले पा रहा है।

चमोली में जनपद में कई जगह पर बीआरओ ने सड़क तो बना रखी है, लेकिन उसके चौड़ीकरण के लिए जब जमीन अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया शुरू गई तो पता चला कि पूर्व में जो सड़क बनी है उसकी जमीन भी काश्तकार के नाम है। जिला प्रशासन के बाद इस बात का रिकार्ड नहीं है कि सड़क बनाए जाने के वक्त जमीन का मुआवजा दिया गया था या नहीं। 

विज्ञापन

सरकार जो फैसला करेगी उस पर अमल किया जाएगा

shocking fact revealed in all weather road construction
trivendra singh rawat - फोटो : file photo
चमोली जनपद में भूमि अधिग्रहण की रफ्तार की वजह जानने के लिए राजस्व सचिव हरबंस सिंह चुघ ने बुधवार को चमोली और पौड़ी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान यह मामला सामना आया कि जमीन अधिग्रहण में देर इस वजह से हो रही है कि पूर्व में जो सड़क बनी है उसका रिकार्ड पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है।

इसी सड़क को आलवेदर रोड में शामिल करते हुए इसका चौड़ीकरण किया जाना है, लेकिन जमीन अधिग्रहण इस वजह रुकी है कि जिस जगह पुरानी सड़क है वह रिकार्ड में अभी तक काश्तकार के नाम पर है।

न तो जिला प्रशासन और न ही बीआरओ के पास इसकी जानकारी है कि पूर्व में बनी सड़क का मुआवजा दिया गया था या नहीं।  बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि इस मामले को सरकार के पास भेज दिया जाए। सरकार जो फैसला करेगी उस पर अमल किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने की मैराथन मीटिंग
चारधाम आलवेदर रोड की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम सचिवालय में मैराथन मीटिंग की। लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, एनएचएआई, राजस्व विभाग के साथ-साथ अन्य कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य सचिव ने आलवेदर रोड के पैच वार समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारियों से आलवेदर रोड के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed