फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shiva-Parvati marriage place Triyuginarayan : 2.50 lakh devotees have visited the eternal flame Rudraprayag

त्रियुगीनारायण: शिव-पार्वती की विवाह स्थली... इस यात्राकाल में 2.50 लाख श्रद्धालु कर चुके अखंड ज्योति के दर्शन

Tue, 01 Oct 2024 05:23 PM IST
रेनू सकलानी आशा प्रसाद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी
आशा प्रसाद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 05:23 PM IST
सार

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में यात्राकाल में प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान शिव-पार्वती के जयकारों से मंदिर गूंज रहा है।

विज्ञापन
Shiva-Parvati marriage place Triyuginarayan : 2.50 lakh devotees have visited the eternal flame Rudraprayag
त्रियुगीनारायण

विस्तार

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में इस यात्राकाल में अभी तक 2.50 लाख श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन कर चुके हैं। यहां प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे दिनभर मंदिर भगवान शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज रहा है। यात्रा बढ़ने से रोजगार को गति मिल रही है, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग से 11 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से यहां प्रतिदिन 1500 से 2000 यात्री पहुंच रहे हैं। बरसात से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग बदहाल होने के बाद भी यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है।

विज्ञापन


दिल्ली से पहुंचे रमेश तनेजा, महाराष्ट्र के नवीन कौशिक, हरियाणा के नीरज पाठक आदि का कहना है कि वह यहां आकर धन्य हो गए हैं। तीन युगों से अनवरत जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर वर्षों की मुराद पूरी हो गई है। यहां पहुंच रहे यात्रियों से मंदिर सहित आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार को भी गति मिल रही
व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल का कहना है कि, इस वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से कारोबार को भी गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 10 मई से अभी तक त्रियुगीनारायण मंदिर में 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...International Coffee Day: दून में कॉफी की चुस्की के साथ मिलती है साहित्य की कुकीज, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर में दिनोंदिन रौनक बनी हुई है। प्रतिदिन पहुंच रहे डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन के साथ ही भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई श्रद्धालु यहां परिवार सहित पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। - सर्वेश्वरानंद भट्ट, सचिव तीर्थपुरोहित समिति, त्रियुगीनारायण मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed