फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shiksha mitra march to CM residence.

शिक्षा मित्रों का CM आवास कूच, रोकने पर धरने पर बैठे

Tue, 20 Sep 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Sep 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
shiksha mitra march to CM residence.
धरने पर बैठे शिक्षा मित्र - फोटो : AmarUjala

मानदेय बढ़ोतरी की मांग पर अमल न होने से नाराज शिक्षा मित्रों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे नाराज शिक्षा मित्र वहीं धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पिछले कई दिन से आंदोलनरत हैं। आंदोलन कर रहे शिक्षा मित्रों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए शिक्षा मित्रों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें कनक चौक पर रोक लिया।
विज्ञापन


इस बीच शिक्षा मित्रों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। शिक्षा मित्रों ने कहा कि मांग पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीएम आवास कूच करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा, गोविंदी राणा, अजय पाल सिंह, विजयपाल, राकेश भट्ट, हीरा सिंह, तेजपाल पंवार, बलवीर सिंह, राजेश रावत आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद का पुतला फूंका 
शिक्षा मित्रों ने कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मामले में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed